फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

Thu, 31 Aug 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
झूलाघाट में नेपाली सुरक्षा बलों के जवानों को राखी बांधती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल/डीडीहाट/धारचूला। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी का पवित्र धागा बांधकर लंबी उम्र की कामना की। मिठाई और फलों की दुकानों में सुबह से लोग खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने झूलाघाट स्थिति 55 बटालियन एसएसबी के कैंप में रक्षा बंधन का पर्व मनाया। महिला जवानों ने चुफाल को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद झूलाघाट की महिलाओं और सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने एसएसबी जवानों और पड़ोसी देश नेपाल के पुलिस और नेपाली सशस्त्र बल के जवानों को राखी बांधी।
श्रावणी उपाकर्म पर थल कस्बे में रामगंगा,बहुला और क्रांति नदी के त्रिवेणी संगम में आज सुबह लोगों ने गोबर, मिट्टी, राख और केशर का लेप लगाते हुए स्नान किया। फिर बालेश्वर मंदिर में सभी लोगों ने उपाकर्म के बाद जनेऊ धारण किए। उपाकर्म करने वालों में बालेश्वर मंदिर के पुजारी गोविंद बल्लभ भट्ट, गंगा सिंह मेहता, बलवंत सत्याल, पुरोहित नंदा बल्लभ उपाध्याय आदि रहे। धारचूला में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। कनालीछीना, अस्कोट, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गणाई, बंगापानी सहित जिले भर में रक्षा बंधन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

-
धूमधाम से मनाया श्रावणी उपाकर्म
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। श्रावणी उपाकर्म विधिविधान और मंत्रोचार के साथ संपन्न हुए। लोगों ने नए जनेऊ को धारण करते हुए पुराने को जल में प्रवाहित किया। पंडित नवीन चंद्र उप्रेती ने बताया कि श्रावणी उपाकर्म में यज्ञोपवीत पूजा, उपनयन संस्कार करने का नियम है।
इनसेट-
कोई बहन टैक्सी से तो पैदल पहुंची भाई के घर
पिथौरागढ़। रक्षा बंधन पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कोई बहन टैक्सी या अन्य वाहन से तो जिन क्षेत्रों में यातायात सुविधा नहीं है वहां पर बहनों ने पैदल चलकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। डीडीहाट, धारचूला, बंगापानी और मुनस्यारी तहसील क्षेत्र की लगभग 12 सड़कों के बंद होने के कारण बहनों को पांच से लेकर 15 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ी। रोडवेज और टैक्सी स्टेशन पर चहल-पहल रही। महिलाओं की आवाजाही के चलते सभी रूट पर दिन भर टैक्सी संचालित होती रहीं। पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रोडवेज की बस सेवा नहीं होने से अधिकांश बहनों को मुफ्त यात्रा का लाभ नहीं मिल सका। पिथौरागढ़-धारचूला रूट में ही बहनों ने रोडवेज बस में सफर किया। इसके अलावा पिथौरागढ़-टनकपुर रूट में महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें