फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमा पर तैनात जवानों के लिए दीं राखी और मिठाई

Mon, 28 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में जवान की कलाई में राखी बांधती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सोमवार को भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीला बंग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने एसएसबी की 11 वीं वाहिनी धारचूला के जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चौकियों में तैनात जवानों के लिए राखी और मिठाई भेजी।
विज्ञापन

लीला बंग्याल ने बताया कि रक्षा बंधन का कार्यक्रम 31 अगस्त तक जारी रहेगा। जिले में झूलाघाट से लेकर ओम पर्व तक तैनात सुरक्षा बलों के जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी जाएगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल सचिव धारचूला शकुंतला आगरी, नगरपालिका सभासद राधा मरतोलिया, सभासद बेला शर्मा, सीमा रौंकली, तुलसी भट्ट, मंजू थापा, पार्वती नौटियाल, प्रेमा गर्ब्याल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें