फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

Tue, 12 Jun 2018 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अब खाल तस्करी के तीसरे आरोपी राजेश की तलाश में जुटी है लेकिन अब तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पिथौरागढ़ की एसओजी टीम की भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा कई टीमों का भी गठन किया गया है। राजेश की गिरफ्तारी के बाद कई और रहस्यों से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है। रविवार को एसओजी और पुलिस टीम ने दो तस्करों को तेंदुए की पांच खालों के साथ दबोचा था। इस दौरान टनकपुर निवासी राजेश पुलिस के चंगुल से बच निकला था। सोमवार को पुलिस ने खाल तस्करी के का खुलासा किया था। इसके बाद से ही पुलिस फरार राजेश की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। तस्करी के मुख्य आरोपी आईटीबीपी कर्मी कमल सिंह का ताल्लुक पिथौरागढ़ से है, इसलिए पिथौरागढ़ की एसओजी को भी आरोपी राजेश की तलाश में लगाया गया है। कहीं नेपाल तो नहीं भाग गया राजेश चंपावत। सूत्रों ने बताया कि टनकपुर और बनबसा पुलिस ने राजेश के परिजनों से भी पूछताछ की है। आरोपी राजेश के नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है। खुलासे के बाद एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया था कि आरोपियों ने नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट और अस्कोट के जंगलों में तेंदुओं का शिकार किया था। इसी के मद्देनजर पुलिस अब यहां के जंगलों की भी खाक छानेगी। खाल तस्करी के तीसरे आरोपी राजेश की तलाश जारी है। इस बाबत पुलिस को अलर्ट किया गया है। शीघ्र ही राजेश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें