फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जौरासी के राजेंद्र ने सीडीएस में किया टॉप

विज्ञापन
रजनीश उप्रेती। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के जौरासी के जमतड़ गांव निवासी राजेंद्र सिंह महर ने सीडीएस में देश भर में प्रथम रैंक हासिल की है। सेना में देश सेवा का सपना लिए राजेंद्र को नौवीं बार के प्रयास में सफलता मिली। राजेंद्र को भारतीय वायुसेना एकेडमी में प्रथम और भारतीय सैन्य एकेडमी में नौवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

डीडीहाट तहसील के जौरासी क्षेत्र निवासी राजेंद्र सिंह ने प्राथमिक शिक्षा जमतड़ गांव के ही स्कूल से ग्रहण की। इंटरमीडिएट मल्लिकार्जुन स्कूल पिथौरागढ़ से किया। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई करने के लिए वह परिवार के साथ देहरादून चले गए। वहां उन्होंने सीडीएस की तैयारी शुरू की। उनके पिता चंचल सिंह महर असम राइफल में अधिकारी और माता गंगा देवी गृहिणी हैं। चार भाई-बहनों में राजेंद्र तीसरे नंबर के हैं। बड़ी बहन पुष्पा महर की शादी हो चुकी है। छोटी बहन दीपा महर एम्स भुवनेश्वर में नर्सिंग अधिकारी हैं और छोटा भाई अंकित महर देहरादून में ही पढ़ाई कर रहा है।
इंटरमीडिएट में राजेंद्र ने एनडीए की परीक्षा दी लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर वर्ष 2020 में कोविड के दौरान सीडीएस की तैयारी की। सीडीएस में सात बार अंतिम चरण में पहुंचने के बाद उन्हें असफलता मिली। इसके बाद नौवें प्रयास में सीडीएस में प्रथम रैंक हासिल की है। राजेंद्र ने बताया कि वह भारतीय सैन्य एकेडमी ज्वाइन करेंगे। अभी उनका सीडीएस में आठवें प्रयास का परिणाम आना शेष है। राजेंद्र का परिवार वर्तमान में देहरादून में ही रहता है। संवाद
विज्ञापन

देश में चौथा स्थान प्राप्त कर नीरज बने सैन्य अधिकारी
पिथौरागढ़। सतगढ़ निवासी नीरज कापड़ी ने आईएमए की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वह डेढ़ माह बाद देहरादून आईएमए में ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है।
नीरज ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ से स्नातक किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता कृषि विभाग में आंतरिक निरीक्षक कैलाश चंद्र कापड़ी, माता सरोज कापड़ी और पहली मंजिल संस्थान को दिया है। मंगलवार को संस्थान में उनका सम्मान भी किया गया।
छात्रों की सफलता का जश्न केक काटकर मनाया गया। बताया गया कि नीरज के अलावा गंगोलीहाट के रजनीश उप्रेती, सिनेमालाइन पिथौरागढ़ के अतुल जोशी भी सैन्य अफसर बने हैं। अतुल ने ऑल इंडिया स्तर पर 28 तो रजनीश ने 93वां स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर चंद्रशेखर सामंत, प्रवीण सिंह रावल, केएस अधिकारी, चंचल बोरा, राकेश धामी आदि ने बधाई दी है। संवाद

अतुल जोशी।- फोटो : PITHORAGARH

नीरज कापड़ी।- फोटो : PITHORAGARH

राजेंद्र सिंह महर।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें