जौलजीबी में राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। कलाकारों ने हिमांचली सांस्कृतिक पर आधारित कार्यक्रम और राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रमों को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
जीआईसी जौलजीबी और धारचूला के एनसीसी कैडेटों ने बुधवार को सफाई अभियान चलाया। इस दौरान फास्ट ग्राइंग एकेडमी बंगापानी, प्राथमिक विद्यालय बैकोट, जीआईसी बरम, शहीद भीम सिंह विद्या मंदिर बंगापानी, सरस्वती शिशु मंदिर बरम और आस्था एकेडमी बरम के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान कोविड-19 का शिक्षा पर प्रभाव विषय, नई शिक्षा नीति, स्थानीय भाषा के महत्व पर निबंध प्रतियोगिता हुई। इसके बाद पेंटिंग सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं भी कराई गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लोक गायक पुष्कर महर और पूरन सिंह कठायत ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू सहित कई लोग मौजूद रहे।