खोयम गांव में ओलों से पटे खेत।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी, नाचनी(पिथौरागढ़)। बृहस्पतिवार की शाम हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से होकरा क्षेत्र के तीन गांवों की सैकड़ों नाली में तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। इससे किसानों में निराशा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र के गौला, होकरा और खोयम में गेहूँ, जौ आदि रवि की फसल तैयार थी। ओलों ने तैयार फसल को मिट्टी में मिला दिया। खोयम के प्रधान राजेन्द्र सिंह ने बताया,ओलों ने फसल को पशुओं के चारे के लायक भी नहीं रखा।जिससे किसानों की छह माह की मेहनत बेकार हो गयी है। प्रधान ने पत्र के द्वारा प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।