फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौसाला-नौलड़ा सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। चौंसाला से नौलड़ा तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने सवाल उठाए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पैराफिट, काजवे सहित दीवार निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह धानिक ने बताया कि चौसाला-नौलड़ा सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। लगभग 21 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 553.99 लाख की धनराशि स्वीकृत है। इस सड़क के कार्य की समाप्ति अवधि 22 जून 2018 तय की गई थी, लेकिन यह सड़क आज भी पूरी नहीं हुई है। उन्होंने पैराफिट और काजवे के निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग में लाने का आरोप लगाया है। कहा कि कई स्थानों पर दीवारें क्षतिग्रस्त हाल में हैं। उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पीएमजेएसवाई के उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है। ..संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें