फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन खर्च करने में लोनिवि फिसड्डी

Mon, 14 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला योजना का धन खर्च करने में इस बार लोक निर्माण विभाग ने घोर लापरवाही की है। लोनिवि को जिला योजना से 9.88 करोड़ रुपये जारी हुए लेकिन अब तक मात्र 52 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं। विभाग के पास जिला योजना की मद का 9.36 करोड़ रुपये बकाया है। इस राशि को विभाग शेष बचे 15 दिनों में कैसे खर्च किया जाएगा इसका जवाब विभाग के अधिकारियों के पास नहीं है। लोनिवि हमेशा धन की कमी का रोना रोता रहा है लेकिन जिला योजना से मिले धन को खर्च न कर पाने से बड़ा सवाल सामने आ रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जिला योजना की मद में पिछले वित्तीय वर्ष का जो पैसा बचा हुआ था उसे खर्च करने पर ज्यादा ध्यान दिया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में मिली धनराशि को खर्च करने में विभाग ने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इसी तरह जल निगम गंगोलीहाट को जिला योजना की मद से 1.79 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें से अब तक मात्र 26.12 लाख रुपये ही खर्च हो पाए हैं। जल निगम को भी शेष बचे 15 दिनों में डेढ़ करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च करनी होगी। जल निगम गंगोलीहाट ने जिला योजना से मिली धनराशि को खर्च करने में घोर कंजूसी दिखाई। इधर, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने धन खर्च करने में लापरवाह दोनों विभागों को नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। साथ ही शासन को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इधर, अर्थ संख्या अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अन्य विभागों ने जिला योजना की मद से मिली धनराशि को खर्च कर दिया है। अन्य विभागों की प्रगति लगभग ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें