चंपावत। डिग्री कॉलेज अमोड़ी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से संबद्ध सत्र 2026 के तहत संचालित विभिन्न कोर्सों के लिए प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। कॉलेज की ओर से अभियान के तहत अमोड़ी बाजार, ग्राम अमोड़ी, भुमटा, बेलखेत, सजोली और कोट अमोड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी गई। प्राचार्य प्रो. अजिता दीक्षित ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जोड़ना महाविद्यालय का सतत प्रयास है। वहां पानदेव भट्ट, नवीन भट्ट, बीके भट्ट, पीटीए अध्यक्ष मनीष जोशी, देवेंद्र सिंह नेगी, दीपक भट्ट, शंकर भट्ट आदि थे।