फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोनिवि कर्मियों ने किया प्रदर्शन, हाथ में काला फीता बांधकर जताया विरोध

Tue, 01 Apr 2025 04:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

बेड़ीनाग में लोनिवि कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने अपने कार्यालय के बाहर बांह में काला फीता बांधकर सीसीएमपीएस और यूपीएस का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
pension
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेड़ीनाग में लोनिवि कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्रदर्शन किया। पेंशन हर कर्मचारी का हक है इसे देने से सरकार हाथ पीछे खींच रही है। उन्होंने कहा पुरानी पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रहेगा।

लोनिवि कर्मियों ने अपने कार्यालय के बाहर बांह में काला फीता बांधकर सीसीएमपीएस और यूपीएस का विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधायक और सांसदों की पेंशन बढ़ाई जा रही है लेकिन कर्मियों को इससे वंचित किया जा रहा है। सरकार ने यूपीएस लागू कर हर कर्मी के हितों की अनदेखी की है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद हर कर्मी के जीवन का सहारा है। हर कर्मी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड और नई पेंशन योजना के तहत कर्मियों का भविष्य असुरक्षित है। चेतावनी देते हुए कहा जल्द पुरानी पेंशन बहाली नहीं हुई तो हर कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। वहां हर्षित दानी, ज्योति बिष्ट, गौरव तिवारी, जगत सिंह, महेंद्र सिंह, डिगंबर सिंह, नवीन जोशी, संगीता धानिक आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें