फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना के सुधार के लिए घर में शुरू किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
धरना देते विक्रम दानू। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। धारीखेत से तोमिक मोटर मार्ग निर्माण कार्य के मलबे से पत्थरकोट ग्राम सभा की पेयजल लाइन ध्वस्त पड़ी है। पेयजल योजना का सुधार नहीं होने से ग्रामीणों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। पीएमजीएसवाई पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एनएसयूआइ उपाध्यक्ष विक्रम दानू ने घर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। विक्रम दानू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के मलबे से पत्थरकोट ग्राम सभा की पेयजल योजना टूट गई थी। ग्रामीणों की 30 नाली जमीन मलबे से बरबाद हो गई। इसके अलावा पांच मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गए। निर्माणदायी संस्था से बार-बार मांग करने के बाद भी अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया है। सबसे अधिक परेशानी पानी की योजना के टूटने से पैदा हुई है। ग्रामीणों को अपने और मवेशियों के लिए तीन मील दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। विभागीय उपेक्षा के खिलाफ उन्हें धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि जब तक प्रभावित गांव की सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। संवाद फोटो ..........
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें