डीडीहाट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदर्शन करते आंदोलनकारी। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। सोमवार को चिल्ड्रन पार्क में आंदोलन के 62वें दिन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
सरकार जनता को मूलभूत सुविधा देने में नाकाम है। हर बार स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया जाता है, लेकिन सरकार कोरे आश्वासन देकर उन्हें चुप करा देती है। सर्वदलीय समिति के राजेंद्र बोरा ने कहा कि सरकार का जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं रह गया है।
धरने में गोपाल सिंह, कलावती देवी, त्रिलोक बोरा, राजू बोरा, शिखर बोरा, पंकज खोलिया, दीवान सिंह, राजू पानू आदि बैठे। संवाद