पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 47वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस फैसले को वापस लिए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा। पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बटालियन के जरिए उन्हें रोजगार मिल रहा है तो इससे पलायन भी रुका है। अब बटालियन को शिफ्ट कर हमारे हितों की अनदेखी की जा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने कहा कि यदि अरावली को बचाना है तो वहां नई बटालियन का गठन किया जाना चाहिए। धरना देने वालों में मेजर दिनेश धामी, जीवन बोहरा, कृष्णा नेगी, विक्रम सिंह, नारायण पाटनी, उमेश फुलेरा, गोपाल बोहरा सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।