फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: समस्याएं सुलझाने के लिए एनएसयूआई का प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2023 09:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बलुवाकोट में प्रदर्शन करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बलुवाकोट महाविद्यालय की समस्याएं सुलझाने के लिए एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुलपति के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी हुई है। कई विषयों के अंक अंकित नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक साल बाद भी कई छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिलाध्यक्ष पंकज ने कहा कि 20 साल पहले खुले इस महाविद्यालय की समस्याएं नहीं सुलझीं। एसएसजे से संबद्ध होने के बाद समस्याएं कम होने के बजाय बढ़ने लगीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में अमित फिरमाल, लोकेश दरियाल, राहुल बिष्ट, सौरभ तितियाल, आकिब हुसैन, हिमांशु, सचिन ग्वाल आदि शामिल रहे।

पॉलीटेक्निक में आज से 15 तक होगी काउंसलिंग

चंपावत। राजकीय पॉलीटेक्निक के तीन ट्रेड में प्रवेश के लिए सोमवार से 15 सितंबर तक ऑफलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। क्लाउड कंप्यूटिंग एंड बिग डाटा में 32, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में 25 और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 19 सीट के लिए काउंसलिंग होगी। प्रधानाचार्य केके श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें हाईस्कूल पास अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। निर्धारित तिथि तक तीनों ट्रेड में प्रथम वर्ष की 96 सीट में से सिर्फ 20 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें