फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निजी वाहनों में सवारी ले जाने का विरोध, ज्ञापन सौंपा

Thu, 27 Jul 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवभूमि टैक्सी ऑनर्स वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निजी वाहनों में हो रहे सवारियों के परिवहन पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी अध्यक्ष नवल किशोर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के आंतरिक मार्गों पर निजी वाहनों में सवारियों का परिवहन किया जा रहा है। इनमें कुछ भूतपूर्व सैनिक और शिक्षक भी शामिल हैं। इसके एवज में बिना वाहन वाले शिक्षक माह में तय धनराशि देते हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में आय का एकमात्र साधन टैक्सी व्यवसाय है। ऐसे लोग टैक्सी स्वामियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने निजी वाहनों में सवारी ले जाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहां गणेश जंग, मही सौन, बलराज महर, मनोज जोशी, प्रेम सौन, अर्जुन भंडारी आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें