बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सीएलएफ के हिमदर्शन स्वायत्त सहकारिता बेड़ीनाग में दो दिनी जलवायु अनुकूल कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि व पशु पालन सहायक प्रसार अमित जोशी ने 20 महिला कृषकों को जलवायु परिवर्तन, इसके प्रभाव, जैविक व प्राकृतिक खेती, समेकित कृषि प्रणाली, एकीकृत कीट प्रबंधन, उन्नत किस्म के बीज का चयन, फसल चक्र अपनाना, जल प्रबंधन, सिंचाई और उसके प्रकार, वर्षा जल संचयन, पौधशाला की स्थापना, मल्चिंग का फसलों में प्रयोग, वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद, जीवामृत, घनमृत बनाना और उनके प्रयोग आदि के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान सहायक खंड विकास अधिकारी आनंद ग्वासीकोटी, ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी, सहकारिता की अध्यक्ष ममता गैड़ा, वित्तीय सहायक हर्षित तिवारी, आजीविका समंवयक हेम पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद