फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मई में बाजार में उतारे जाएंगे बेड़ू के उत्पाद

Tue, 11 Apr 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन मई में बेड़ू से बने उत्पादों को बाजार में उतारेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले भर से बेड़ू (हिमालयन अंजीर) को एकत्र करने के लिए 14 आजीविका संघों को 1821 किलो का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र में पाए जाने वाले बेड़ू से जैम, चटनी और स्क्वैश बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने विण ब्लाॅक के सोरघाटी एसआरसी नैनीसैनी कलस्टर को 215 किलो, महादेव एसआरसी बालाकोट को 300, गुरना माता एसआरसी इग्यारदेवी कलस्टर काे 60, गुरंग घाटी एसआरसी नाकोट को 76, मोस्टमानू को 44, सुदर्शन एसआरसी सातशिलिंग को 110, थलकेदार एसआरसी आठगांव शिलिंग को 145, चौमू बाबा एसआरसी मूनाकोट को 370, मनमहेश एसआरसी गौड़ीहाट को 100, त्रिपुरा सुंदरी एसआरसी झूलाघाट को 20, बारहबीसी एसआरसी देवलथल को 50, गर्खा एसआरसी सिंघाली को 50, महाकाली एसआरसी पीपली को 41 किलो, एकता एसआरसी मुवानी को 50 किलो बेड़ू जमा करने का लक्ष्य दिया है।

बेड़ू जमा होने के बाद उत्पाद बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा जिन्हें स्थानीय बाजार, होटल, मल्टीब्रांड स्टोर, गैर सरकारी संस्थान, सैनिक, अर्द्धसैनिक कैंट एरिया, मेला, प्रदर्शनी, हिलांस आउटलेट, अल्मोड़ा, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि के माध्यम से बाजार में उतारकर बेचा जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया था बेड़ू उत्पादों का जिक्र
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बेड़ू प्रचुर मात्रा में पाया जाता है लेकिन उपयोग नहीं होने से अब तक यह बेकार चला जाता था। पूर्व जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान की पहल पर पिछले वर्ष बेड़ू से जैम और चटनी सहित अन्य उत्पाद तैयार किए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में पिथौरागढ़ के बेड़ू उत्पाद का जिक्र किया था। उनका कहना था कि जिला प्रशासन की पहल पर हिमालयन अंजीर (बेड़ू) से उत्पाद बनाए जा रहे हैं जो लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन


बेड़ू से बने उत्पादों को माह से बाजार में उतारा जाएगा। इस बार बड़ी मात्रा में बेड़ू से जैम, चटनी, स्क्वैश बनाए जाएंगे। -वरुण चौधरी, सीडीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें