फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहले फीस वापस कराओ फिर होगी बात

Sat, 29 Apr 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ चल रहा आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलन समाप्त करने पहुंचे एसडीएम को बैरंग लौटना पड़ा। आंदोलनकारियों ने कहा कि निजी स्कूलों से मेंटिनेंश और मेटेरियल फीस वापस कराने के बाद भी आगे की बात की जाएगी।
विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी गोपू महर के नेतृत्व में अभिभावक और अन्य लोग शनिवार को गांधी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया। आंदोलन को बारहबीसी संघर्ष समिति ने समर्थन दिया। समिति के युवराज सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्या धरना स्थल पहुंचे।

उन्होंने आंदोलनकारियों से धरना समाप्त करने को कहा लेकिन वह नहीं माने। गोपू महर ने एसडीएम से कहा कि जब तक निजी स्कूल प्रबंधन मेंटिनेंश और मेटेरियल फीस वापस नहीं करेंगे आंदोलन चलता रहेगा। इस पर एसडीएम धरना स्थल से लौट गए। धरना-प्रदर्शन में भूपेश जोशी, दीपक जोशी, गोलू पाठक, भूपेंद्र सिंह, मुन्ना पंत, देवा लुंठी, बलवंत महर, सूर्या बजरंगी, विनीत पाठक आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के लिए लोगों से एक-एक रुपया चंदा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए धरनास्थल पर एक दानपेटी भी रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें