फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: निजी खर्चे से बना दी डेढ़ किमी सड़क

Mon, 15 May 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
देवलथल तहसील के सिल गांव की राधा देवी और उनके पति सुरेंद्र सिंह चौहान ने शासन-प्रशासन को आईना द
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल तहसील के सिल गांव की राधा देवी और उनके पति सुरेंद्र सिंह चौहान ने शासन-प्रशासन को आईना दिखाकर सिल गांव के लिए डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कर दिया है। उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की है। ग्रामीण लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। जब किसी ने नहीं सुनी तो उन्होंने खुद के खर्चे सड़क का निर्माण कार्य करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

सिल गांव के करीब 35 परिवार लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित थे। लोग अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद भी जब सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो राधा और उनके पति सुरेंद्र ने खुद के खर्चे से सड़क का निर्माण करने का निर्णय लिया। उन्होंने रविवार को अपने खर्चे से जेसीबी मंगाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। सोमवार तीन बजे तक डेढ़ किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। सड़क बनने के बाद अब गर्भवती और बीमारों को डोली के सहारे सड़क तक नहीं लाना पड़ेगा। लोगों ने राधा देवी और उनके पति के प्रयासों की सराहना की है। राधा सीएचसी कनालीछीना में एएनएम हैं। सड़क निर्माण कार्य में विद्या देवी, बबीता देवी, अनीता, लीला, गीता, जानकी, रेखा, भावना आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


मेरा गांव तक सड़क पहुंचाने का सपना था। ग्रामीणों की सुविधा के लिए गांव तक सड़क पहुंचा दी है। एक परिवार सड़क सुविधा से छूट गया है। वहां तक सड़क पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे। - राधा देवी, सिल गांव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें