नेपाल के रोल्पा जिला कारागार से आठ कैदियों के फरार होने के बाद भारतीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं।
बीते दिनों रोल्पा के जिला कारागार से आठ कैदी सुरंग बनाकर भाग गए थे। झूलाघाट के कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि नेपाल के कैदियों के भारत में घुसने की संभावना को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट है। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर दो पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। नेपाल के बैतड़ी के डीएसपी दीपक राय ने बताया कि नेपाल प्रहरी फरार कैदियों की खोजबीन कर रही है। भारतीय प्रशासन से भी सीमा पर नजर रखने का अनुरोध किया गया है।
ये कैदी हैं फरार
काली प्रसाद रोकाया, धन बहादुर उर्फ हरि बहादुर, यज्ञ, तिलक भंडारी, राम बहादुर कामी, रेशम राना, कैलाश उर्फ कपिल, निशान उर्फ आदेश भंडारी।