फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जौलजीबी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा सुधारीकरण

Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जौलजीबी में लंबे समय से समाज कल्याण विभाग के पुराने भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। पुराना भवन होने से सुधार की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग पुराने भवन के सुधार के लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

धारचूला विकासखंड के जौलजीबी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अपना भवन नहीं है। समाज कल्याण विभाग ने अस्पताल संचालन के लिए भवन दिया है। इसके साथ ही भवन निर्माण के लिए 0.446 हेक्टेयर भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो वर्तमान में समाज कल्याण के भवन में चल रहा है, लेकिन अभी तक यहां पर पदों को स्वीकृति नहीं दी गई है। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के पुराने भवन में रंग रोगन, दरवाजे, खिड़की, शौचालय, अन्य टूट फूट का सुधार करने के साथ ही मुख्य सड़क से अस्पताल तक वाहनों के आवागमन के लिए प्रस्ताव बनाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में सीएमओ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी का कहना है कि शासन से ही आगणन बनाने के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाना है। कार्यदायी संस्था का चयन होने के बाद ही भवन का सुधारीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें