पंतनगर किसान मेले में राज्यपाल को स्थानीय उत्पाद भेंट करते बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन के सदस्
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में बासुकीनाग कृषक उत्पादक संगठन नायल गंगोलीहाट ने स्थानीय उत्पादों का स्टाल लगाया गया है।
मेले के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने स्टाल का निरीक्षण करते हुए क्षेत्र के उत्पादों की सराहना की। संगठन के सीईओ मोहन जोशी ने क्षेत्र के किसानों की समस्याएं राज्यपाल के समक्ष रखीं।
उन्होंने राज्यपाल को मुख्य उत्पाद मडुवे का आटा और झिंगोरा से बने उत्पाद की किट भेंट की। वहां सीनियर कोआर्डिनेटर देशदीपक यादव, विनीत कुमार, आकाश राणा, दिनेश नियोलिया आदि थे। संवाद