फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी के तहत पिथौरागढ़ से हवाई सेवा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून और हिंडन तक हवाई सेवा की तैयारी है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। सीएम ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इस पर वार्ता की है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा की लगातार आवाजाही रहेगी।
विज्ञापन

सरकार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ से पंतनगर, देहरादून और हिंडन तक हवाई सेवा के प्रयास कर रही है। कुछ दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय उड्डयन मंत्री से हुई शिष्टाचार मुलाकात में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत पिथौरागढ़ जिले के लोगों को हवाई सेवा देने का अनुरोध किया था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने सीमांत की समस्याओं को रखते हुए हवाई सेवा को जरूरी बताया था।
सीएम ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते लोगों के लिए कभी-कभी आवाजाही मुश्किल हो जाती है। सीएम ने नैनीसैनी हवाई पट्टी को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे अपग्रेड एवं स्वतंत्र प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया। इससे सीमांत के लोगों में एक बार फिर कुछ उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

बता दें कि नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा के संचालन के लिए पूर्व विधायक चंद्रा पंत सीएम से लगातार पत्राचार और देहरादून में जाकर मामले को रखती आईं हैं। उन्हाेंने बताया कि हवाई पट्टी से हवाई सेवा के प्रयास किए जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नैनीसैनी से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें