पिथौरागढ़। चंडाक क्षेत्र के पास ग्राम छाना पांडे निवासी प्रशांत पांडे फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। इससे परिजनों और उनके गांव-इलाके में खुशी की लहर है। प्रशांत ने अपनी स्कूली शिक्षा पिथौरागढ़ में एम-स्क्वायर व सोर वैली पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से भौतिक विज्ञान विषय से एमएससी की डिग्री हासिल की है। उनके पिता प्रकाश चंद्र पांडे सेवानिवृत्त शिक्षक और मां भगवती पांडे गृहिणी हैं। प्रशांत के छोटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।