फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चित्रकला में प्राची, ज्योत्सना, दृष्टि ,गौरी और मोनिका ने मारी बाजी

Tue, 23 Jan 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की थीम नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आदित्य एल- 1 और एग्जाम वाॅरियर थी।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई चित्रकला प्रतियोगिता में डॉन बॉस्को, स्टेफोर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल ,बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन, निखिलेश्वर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ और मानस एकेडमी के 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने किया।
प्रतियोगिता में प्राची, ज्योत्सना, दृष्टि, गौरी और मोनिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक अशोक कुमार ओझा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज में जागरूकता बढ़ती है। प्रतियोगिता का संचालन हेमंती नितवाल, जीवन कुमार और अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में अनिल बिष्ट, अजहर खान, विनोद गर्खाल सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें