फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नही पीपीई किट, कैसे होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कोरोना की जंग जीतने के लिए चिकित्सकों के प्रयोग में लाए जाने वाली पीपीई किट झूलाघाट के अस्पताल में समाप्त हो चुकी है। ऐसे में किसी संदिग्ध की जांच में दिक्कत आ सकती है। सीमांत के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र झूलाघाट में कोरोना से निपटने के लिए दो पीपीई किट दिए गए। मई में दो बार नेपाल जाने वाले लोगों की जांच के लिए दोनों किटों का प्रयोग हो चुका हैं। जिस तरह जिले में कोरोना के मरीज बढ रहे है। ऐसे में किसी भी इमरजेंसी के समय और किटों की जरुरत हो सकती है। क्षेत्र में बाहर से आए लोगों को होम क्वारंटीन किया गया हैं। किसी के बीमार पड़ने पर प्रथम बार अस्पताल लाना होता है। ऐसे में पीपीई किट की कमी भारी पड़ सकती है। व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र पीपीई किट उपलब्ध कराने की मांग की है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें