पिथौरागढ़ में 108 कर्मियों को पीपीई किट दी गई।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार बढ़ रही प्रवासियों की संख्या देख कोरोना का कहर बढ़ने की आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि जीवन वल्दिया और व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश खड़ायत ने 108 कर्मियों को 12 पीपीई किट दीं। सोमवार को कनालीछीना और मूनाकोट विकासखंड के 108 कर्मियों के लिए 12 पीपीई किट प्रदान की गई। इस दौरान 108 कर्मियों पर पुष्प वर्षा की भी की गई। कार्यक्रम में बीडीओ मूनाकोट वर्मा ने कहा कि आपतकालीन सेवा इस मुश्किल घड़ी में सराहनीय कार्य कर रही है। इस मौके पर जीवन वल्दिया ने कहा कि इस संकटकाल में जब 108 कर्मी किसी भी संक्रमित या संदिग्ध को अस्पताल पहुंचाने हेतु जोखिम भरा कार्य कर रहे हैं। ऐसे समय में पीपीई किट की जरूर आवश्यकता है। 108 कर्मियों को पीपीई प्रदान करने के लिए जिला प्रभारी परमानंद पंत ने उनका आभार प्रकट किया।