पिथौरागढ़। नगर की प्रमुख आंतरिक सड़कों पर भी गड्ढों की समस्या बढ़ गई है। घने आबादी क्षेत्र को जोड़ने वाली कुमौड़-पुलिस लाइन रोड पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। इस मार्ग से हर रोज बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक आवाजाही करते हैं। गड्ढों में रपट रहे दोपहिया वाहन बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। संवाद