पिथौरागढ़ मुख्य डाक घर में डाक सप्ताह के अवसर पर मौजूद डाक अधीक्षक ललित जोशी और अन्य कर्मी। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारतीय डाक विभाग नौ से 13 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। सप्ताह के तहत लोगों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें डाक विभाग की योजनाएं लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
रविववार को डाक अधीक्षक ललित जोशी ने डाक सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि डाक सप्ताह के दौरान डाक मंडल पिथौरागढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 10 अक्तूबर को वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जगह-जगह कैंप लगाकर सभी प्रकार के बचत खाते, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, इंडियन पोस्ट पैमेंट बैंक खाते खोलने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 11 अक्तूबर को राष्ट्रीय डाक टिकट संग्रहण दिवस (फिलैटली दिवस) पर स्कूलों में डाक टिकट डिजाइनिंग और ढाई आंखर पत्र लेखन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 12 अक्तूबर को मेल/पार्सल दिवस पर ग्राहकों को इस सेवा के बारे में बताया जाएगा। स्कूली बच्चों को डाक उत्पादों के संबंध में जानकारी के लिए डाकघरों का भ्रमण कराया जाएगा। 13 अक्तूबर को डाकघर की समस्याओं पर संगोष्ठी की जाएगी।