फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षकों ने की पुनः बहाली की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पॉलीटेक्निक संविदा शिक्षकों ने सरकार से पुनः बहाली और संविदा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि जिले में आठ पॉलीटेक्निक हैं। जिसमें दो पॉलीटेक्निक डीडीहाट और बेड़ीनाग को सरकार ने डिग्री कॉलेजों को हस्तांतरित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा बांसबगड़ और बरम पॉलीटेक्निक भी सरकार की सूची में शामिल हैं। इन कॉलेजों में लंबे समय से रीड की हड्डी बने संविदा शिक्षकों को सरकार ने बिना किसी लिखित आदेश के हटा दिया। सरकार कोविड महामारी बाहरी राज्यों से घर लौटे लोगों को रोजगार देने की बात कर रही है, लेकिन 10-12 साल से संविदा में लगे शिक्षकों को बिना कारण बताए हटाकर उन्हें बेरोजगार कर रही है। इन शिक्षकों को कई महीनों का मानदेय भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस अनदेखी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें