फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर पहुंचाई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। लॉकडाउन में दिक्कतों का सामना कर रहे लोगो को पुलिस भी सहयोग कर रही है। पिथौरागढ़ पुलिस ने एक महिला के घर दवा पहुचाई जबकि एक गरीब महिला की मर्म चिकित्सा कराकर घर भेजा। दिल्ली में कार्यरत उमाशंकर गोस्वामी निवासी दुबोला निकट पनार ने पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी को मां का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी दी। बताया कि उनकी मां लम्बे समय से श्वांस व हृदय रोग से पीड़ित हैं और दवाई समाप्त हो चुकी हैं। इस सूचना पर एसपी ने कोतवाल ओपी शर्मा को बुजुर्ग महिला की सहायता हेतु दवा की व्यवस्था कर उनके घर पहुंचाने का निर्देश दिया। जिस पर चौकी प्रभारी घाट किशोर पंत के माध्यम से निजी वाहन से बुजुर्ग महिला के घर दवा पहुंचाई। वहीं दूसरी ओर सीओ आरएस रौतेला ने धारचूला की एक गरीब महिला जिसका मर्म चिकित्सा से उपचार होना था पांच दिनों से पिथौरागढ़ में ही फंसी थी । उनका मर्म चिकित्सक जगदीश कलोनी से उपचार कर उन्हें वापस उनके घर भिजवाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उक्त महिला चार-पांच दिन बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें