फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Tue, 27 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस नाबालिग लड़की को काउंसलिंग के लिए ले जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने मंगलवार को नाबालिग की शादी रुकवाई। काउंसलिंग के बाद नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट को ऐंचोली से नेपाली मूल की 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी करने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों के साथ मोस्टमानू मंदिर पहुंची। वहां शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की का जन्म प्रमाणपत्र देखा गया तो उसकी उम्र 17 वर्ष आठ माह 21 दिन थी। पता चला कि लड़की युवक को फेसबुक के माध्यम से दो साल से जानती थी। दोनों आपसी सहमति से शादी करने जा रहे थे। पुलिस टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन के समक्ष लड़की और उसके परिजनों की काउंसलिंग की। काउंसलिंग के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी महिला काउंसलिंग पूजा मेहरा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें