फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों को पीटा: एक गिरफ्तार तो दूसरा फरार, अवैध शराब बरामद

Fri, 20 Nov 2026 09:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

टनकपुर तिराहे के पास एक ढाबे में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर तिराहे के पास संचालित एक ढाबे में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की गंभीर घटना सामने आई है।

एसआई ललित डंगवाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब तलाशी ली तो खनपर निवासी संचालक कृष्णानंद अवैध शराब बेचते पाया गया और मौके से 29 पव्वे बरामद हुए। इस कार्रवाई से आक्रोशित संचालक और उसके साथी ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने संचालक को दबोच लिया गया जबकि उसका सहयोगी भाग निकला। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और भागे गए अभियुक्त की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें