फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बुजुर्ग नागरिकों से मुलाकात कर पुलिस ने जानी कुशलक्षेम

Tue, 29 Apr 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस जिले भर के थाना क्षेत्रों में निवास करने वाले बुजुर्ग, पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों से घर-घर जाकर उनसे मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछ रही है। जौलजीबी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोतवाली जौलजीबी से एएएसआई अशोक चौधरी और कांस्टेबल महेश सिंह ने ग्राम तोली और ग्राम विजय सार पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों की निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य व अन्य सरकारी विभागों से संबंधित समस्याओं के बारे जानकारी ली। इसके अलावा उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें