टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौराहों पर चेंकिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। पुलिस टीमों ने हाईवे, लिंक सड़क मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों, व्यक्ति, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।