फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पुलिस ने कोचिंग संस्थान बंद कराया

Mon, 11 Sep 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना पुलिस ने छात्र के साथ मारपीट की घटना के बाद कोचिंग संस्थान को बंद करा दिया है। बता दें कि जाजरदेवल थाना क्षेत्र के भड़कटिया में कोचिंग संस्थान के शिक्षक का किशोर को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। किशोर के पिता उमेश भंडारी ने इस मामले में जाजरदेवल थाने में दो शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में घटना की जांच की जा रही है। जांच में कोचिंग संस्थान बिना प्रमाणपत्र के संचालित पाया गया। संस्थान को बंद करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर भी अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। चिकित्सकों की रिपोर्ट का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें