नेपाल सीमा पर एसएसबी और बलुवाकोट पुलिस सघन चेकिंग अभियान चलाया। स्रोत: पुलिस
पिथौरागढ़। बलुवाकोट पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बलुवाकोट अनिल आर्या के नेतृत्व में थाना बलुवाकोट पुलिस और एसएसबी टीम ने संयुक्त रूप से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय नेपाल सीमा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर या किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देने को कहा। संवाद