फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रावल गांव में जल संरक्षण का लिया संकल्प

Sun, 01 Mar 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत रावल गांव में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान लोगों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा के माध्यम से पूरे गांव में जल संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीमा ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जल केवल प्राकृतिक संसाधन ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों की स्वच्छता और अनावश्यक जल व्यय को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। जल निगम के अधिशासी अधिकारी अशोक स्वरूप ने जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल बचाने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान अभियंता धीरज जोशी, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें