पिथौरागढ़ में राजेंद्र सिंह धामी का स्वागत करते होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट और अन्य।
पिथौरागढ़। थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बाल प्रतियोगिता में भारतीय महिला और पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष टीम में जिले के रैंकोट निवासी राजेंद्र सिंह धामी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ी राजेंद्र धामी का रविवार को यहां पहुंचने पर टनकपुर रोड स्थित एक होटल में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट ने कहा कि यह पिथौरागढ़ का सौभाग्य है कि यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, बसंत भट्ट, अमन खड़ायत आदि मौजूद रहे। संवाद