पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्मॉल खेलो इंडिया सेंटर की प्रशिक्षक माया ने अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेते हुए हाफ मैराथन में रजत पदक जीतकर सीमांत जिले का गौरव बढ़ाया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज एवं एजुकेशन फाउंडेशन मूडभाद्ररी की तरफ से कर्नाटक में 12 से 16 जनवरी तक यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि माया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 बालक-बालिकाओं को खेलों की बारीकियां सिखा रही हैं। उनके प्रदर्शन पर उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जनार्दन सिंह वल्दिया, मनोज पुनेठा, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, निखिल महर सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। संवाद