पिथौरागढ़। खोचलेक नेपाल में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय काव्योत्सव में पिथौरागढ़ के साहित्यकार और रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया।
पिथौरागढ़ के साहित्यकार डॉ. पीतांबर अवस्थी के नेतृत्व में गए दल का नेपाल में भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भारत से गए कवियों ने काव्य पाठ भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ रंगकर्मी , कत्थक नर्तक हेमंत गुरुजी के रामकथा नृत्य से हुआ। भगवती दानपुरिया के गीतों से नेपाल के साहित्यकार झूम उठे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप गेवाली, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुदूर पश्चिम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, कार्यक्रम संयोजक हेम बाबू लेखक ने दोनों देशों के साहित्यकारों को सम्मानित किया।