डीडीहाट (पिथौरागढ़)। राज्य स्तरीय महिला अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
टीम मैनेजर किशोर शाह ने बताया कि हल्द्वानी में हुई प्रतियोगिता में सभी 13 जनपदों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में पिथौरागढ़ की टीम ने देहरादून को पराजित किया। पिथौरागढ़ की टीम में सभी खिलाड़ी डीडीहाट ब्लॉक के जीआईसी मस्मोली के विद्यार्थी थे। कोच गंभीर सिंह बोरा ने कहा कि उनकी टीम ने ब्लाक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक बेहतरीन प्रदर्शन किया। ट्राफी जीतने पर मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण पंत, संयुक्त निदेशक हरक राम कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौंगाई, विक्रम दिगारी, इंद्रजीत सांमत, विक्रम बिष्ट, अशोक खड़ायत, कुमारी रेनू आदि ने टीम को बधाई दी। संवाद