फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ ने जीता राज्य स्तरीय फुटबॉल का फाइनल

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रही राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल पिथौरागढ़ की टीम ने जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल रामनगर और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा और विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों का परिचय कर मैच शुरू कराया। पहले हॉफ में पिथौरागढ़ ने एक गोल किया। दूसरे हॉफ में पिथौरागढ़ की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार तीन गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। रामनगर की टीम अंत तक गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। पिथौरागढ़ ने 4-0 से फाइनल जीत लिया। पिथौरागढ़ की भगवती चौहान ने तीन और अंजना ने एक गोल किया। निर्णायक अखिलेश मंडल, राकेश, पुष्कर जोशी रहे। मैन ऑफ द मैच पिथौरागढ़ की अंचना और बेस्ट स्कोरर भगवती चौहान रहीं। आयोजक सचिव अकरम खान ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में फुटबॉल संघ के सचिव मनोज कुमार पुनेठा, भूपेंद्र चौहान, गजेंद्र सिंह महर, हेमा, भावना लोहनी, दीक्षा उपाध्याय पांडे, विनय जोशी, नीरज महर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें