फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अंधड़ से पिथौरागढ़ नगर की बिजली गुल, दिन में अंधेरा

Thu, 27 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में बृहस्पतिवार को अंधड़ के साथ बारिश हुई। अंधड़ इतना तेज था कि कई घरों की छतों पर रखा सामान और अस्थायी रूप से रखे गए टिन उड़ गए। नगर के विजडम तिराहे पर एक पेड़ गिर गया। अंधड़ और काले बादल छाने के कारण थल सहित कई स्थानों पर दिन में ही अंधेरा छा गया।
विज्ञापन




दारमा और व्यास घाटी की चोटियों में हल्का हिमपात भी हुआ। ऐंचोली के पास 11 हजार केवि की विद्युत लाइन में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से आधे नगर की बिजली गुल हो गई है। लाइन को ठीक करने में 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।

जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र को छोड़कर बृहस्पतिवार सुबह मौसम सामान्य था। तेज धूप खिली रही। दो बजे से आसमान बादलों से घिरना शुरू हुआ। लगभग तीन बजे अंधड़ चला। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक चले अंधड़ के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम खराब होने से बाजार में भी सुनसानी छा गई।
विज्ञापन


दोपहर बाद दो बजे ऐंचोली के पास 11 हजार केवि की हाइटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। यूपीसीएल के जेई केएस बृजवाल ने बताया कि नगर के बैंक रोड, सिमलगैर, जीआईसी रोड, पांडेगांव, हुड़ेती सहित आधे शहर की बिजली गुल हो गई है। अंधड़ के कारण देवदार का विशालकाय पेड़ गिरने से छेड़ा-कुमयाचौड़ सड़क बंद हो गई है जिसमें कई वाहन और यात्री फंस गए हैं।

एपीएस के पास दो कारों पर गिरा पेड़
पिथौरागढ़। आर्मी पब्लिक स्कूल के पास सड़क किनारे खड़ी दो कारों पर पेड़ गिर गया। दौला वार्ड की सभासद भावना नगरकोटी ने बताया कि दौला निवासी उमेश सिंह राणा और शिक्षक बसंत कुमार की कारों पर पेड़ गिरा है। घटना की जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को दे दी गई है। संवाद

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात
पिथौरागढ़। डीडीहाट में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। अस्कोट में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दोपहर बाद तीन बजे आसमान अचानक बादलों से घिर गया। इसके चलते थल से लेकर नाचनी तक अंधेरा छा गया। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हुई। कनालीछीना में भी गरज के साथ बारिश हुई। धारचूला में दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम खराब था। दोपहर बाद तीन बजे से अंधड़ चला। दारमा और व्यास घाटी के ऊंचाई वाले हिस्सों में हिमपात हुआ। चोटियों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे घाटी वाले क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिली है। संवाद

बिजली की लाइन में लगी आग
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। ब्लाॅक मुख्यालय से छह किमी दूर झूलाघाट-पिथौरागढ़ सड़क पर विद्युत लाइन पर बिजली गिरने से उठी चिंगारी से चीड़ के पेड़ की टहनी में आग लग गई। इस कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई है। बता दें कि जाखपंत सब स्टेशन से आती है जो झूलाघाट तक जाती है। बिजली नहीं होने से क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया है।बड़ालू के प्रधान दिवाकर जोशी ने इसकी सूचना बिजली विभाग के सहायक अभियंता हरीश कुमार को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें