फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बर्फ से लकदक हुईं चोटियां

Sat, 01 Apr 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के नामिक में जमकर हुई बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल छा रहे हैं। शुक्रवार रात कई स्थानों पर झमाझम बारिश हुई जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गया। शनिवार को बारिश तो थमी लेकिन कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे।
विज्ञापन


जिले के अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार रात जमकर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान हैं। घाटी वाले स्थानों पर किसान गेहूं की फसल को समेटने में जुटे हैं। मौसम के रुख को देखते हुए किसानों को ओलावृष्टि का भय सता रहा है। वहीं बारिश को जलस्रोतों के रिचार्ज के लिए अच्छा बताया जा रहा है।

धारचूला के दारमा और व्यास घाटी के अलावा मुनस्यारी की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, नाग्निधुरा, छिपलाकेदार, मिलम, नामिक, लास्पा, मर्तोली, खलिया में जमकर बर्फबारी हुई है। इस कारण मुनस्यारी के दूरस्थ नामिक के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते अधिकतर स्थानों पर बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। लोग आग सेकते नजर आए। मौसम विभाग की ओर से तीन अप्रैल तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में बेड़ीनाग में सर्वाधिक बारिश हुई।



गर्बाधार में सड़क बंद होने से फंसे वाहन
धारचूला (पिथौरागढ़)। चौड़ीकरण के दौरान मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क गर्बाधार के पास बंद हो गई है। बीआरओ सड़क खोलने का प्रयास कर रहा है लेकिन मौसम खराब होने के कारण सड़क को खोलने में दिक्कत हो रही है। सड़क बंद होने से चीन सीमा से संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने से सेना और सीमांत के गांवों को जाने वाले वाहन फंसे हैं। संवाद
विज्ञापन


-
कहां कितनी बारिश हुई
पिथौरागढ़ 15.7 एमएम
गंगोलीहाट 18.5 एमएम
बेड़ीनाग 20 एमएम
डीडीहाट 8.5 एमएम
धारचूला 15.5 एमएम
मुनस्यारी 9.2 एमएम

तापमान
अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें