फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को मिला नेत्र सर्जन

Sat, 08 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बीडी पांडे जिला अस्पताल में एक नये नेत्र सर्जन डॉ. बीएस टोलिया की तैनाती हो गई है। पिछले दो माह से नेत्र सर्जन का पद खाली था। एक मात्र चिकित्सक डॉ. कैलाश सिंह बृजवाल मरीजों का उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब नेत्र उपचार के लिए आने वाले मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में दूसरे नेत्र सर्जन की तैनाती के बाद लोगों के लिए ओपीडी और ऑपरेशन कराना आसान हो गया है। करीब दो माह पूर्व अस्पताल में तैनात नेत्र सर्जन डॉ. बी भट्ट उच्च शिक्षा के लिए पुणे चले गए हैं। तब से मरीजों का उपचार नेत्र सर्जन डॉ. बृजवाल कर रहे थे।
उन्हें कई बार अपने पारिवारिक कामों के लिए बाहर भी जाना पड़ा जिस कारण कई मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पाए। अब नये चिकित्सक के आने से मरीजों को राहत मिली है। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि दो नेत्र सर्जन की तैनात के बाद अब मरीजों का उपचार आसान हो जाएगा। अस्पताल में एनेस्थीसिया के दो चिकित्सकों की भी तैनाती हुई है जिसके बाद जिला और महिला अस्पताल में एनेस्थीसिया के चिकित्सकों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

इनसेट

दो सर्जन होने से मिल रही राहत
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में दो सर्जन होने से मरीजों को राहत मिल रही है। अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा लंबे समय से मरीजों का अकेले ही उपचार कर रहे थे। पिछले माह सर्जन डॉ. इकरार अली की तैनाती के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिली है। डॉ. बोरा हर मंगलवार, बृहस्पतिवार को मरीजों का ऑपरेशन करते हैं जबकि डॉ. अली ओपीडी में मरीज देखते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें