फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी खिसकने से पिथौरागढ़-धारचूला एनएच आधा घंटा बंद

विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर खिरचना के पास खिसकी चट्टानें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश से सड़कें बंद हो रही हैं। जिले में एक बार्डर रोड सहित 15 सड़कें बंद हैं। पहाड़ी खिसकने से पिथौरागढ़-धारचूला एनएच आधा घंटा बंद रहा।
विज्ञापन

जिले भर में मंगलवार रात भी मूसलाधार बारिश हुई। इस कारण मलबा आने से बंद सड़कों को खोला नहीं जा सका है। बुधवार को भी दिन में कनालीछीना और अस्कोट क्षेत्र में बारिश हुई। इस दौरान बंदरलीमा और चर्मा के बीच में खिरचना के पास पहाड़ी खिसक गई। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। बीआरओ ने जेसीबी भेजकर बोल्डर हटाए इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। उधर चीन सीमा को जोड़ने वाली घट्टाबगड़-लिपुलेख सड़क भी चट्टानें खिसकने से बंद है।
बुधवार को जिला मुख्यालय में भी सुबह से ही बादल छाये रहे। दिन में रुक-रुककर बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में जल स्तर बढ़ गया है। काली, गोरी नदी, धौली गंगा, रामगंगा, सरयू नदी सहित अन्य छोटी नदियां भी उफान पर हैं।
विज्ञापन

जिले में हुई बारिश का विवरण (एमएम में)
पिथौरागढ़ - 10
गंगोलीहाट - 4.50
बेड़ीनाग - 21.70
डीडीहाट - 9
मुनस्यारी - 10.30
धारचूला- 5
जिले की ये सड़कें हैं बंद
मसूरीकांडा-होकरा, गिनीबैंड-समकोट, आदिचौरा-सिन्नी, बांसबगड़-कोटा पंद्रपाला, बांसबगड़-धामीगांव, छिरकिला-जम्कू, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, बैराट बौगाड़-बैराजुब्बर, सानदेव-तुरगोली, आदिचौरा-हुनेरा, देवीसूना-खेतारकन्याल गराली, घट्टाबगड़-लिपुलेख, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें