फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो को मिले 30 टायर, कुछ बसें चली

Fri, 02 Oct 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो को आज आखिरकार 30 टायर मिल गए। अभी 30 टायर और आने हैं। टायर न होने के कारण बंद पड़ी बसों में से कुछ बसों का संचालन होने लगा है। रोडवेज की 30 बसें टायर न होने के कारण पिछले पांच दिन से संचालित नहीं हो पाई थी। बयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए आज यहां से 13 बसें देहरादून के लिए भेजनी पड़ी। रोडवेज के स्थानीय डिपो में स्पेयर पार्ट्स और टायर न होने के कारण बसों का संचालन ठप हो गया था। इस मुद्दे पर रोडवेज के कर्मचारियों और नागरिकों ने जोरदार आंदोलन किया था। बताया कि गया है कि 30 टायर फिलहाल पहुंच गए हैं। इतने ही टायर एक दो दिन में और पहुंच जाएंगे। इससे थोड़ा व्यवस्था पटरी में आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें