राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सात जनवरी से शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो जाएगा। कालेज 16 फरवरी को खुलेगा। प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि सात जनवरी तक सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अवकाश के दिनों में कार्यालय खुला रहेगा और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज होते रहेंगे। उन्होंने सेमेस्टर के फार्म तत्काल भरने की अपील की है।