पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल को मिले 17 नये जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक मिल गए हैं। इनमें से छह चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
पिथौरागढ़ में बेस और मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए सरकार ने 917 पदों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। पूर्व में मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल के संचालन के लिए देहरादून मुख्यालय स्तर पर काउंसलिंग की गई थी। इसमें पांच चिकित्सक शामिल हुए थे। पांच चिकित्सकों में से तीन चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा बेस और मेडिकल कॉलेज को 17 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सक मिल गए हैं। इनमें छह चिकित्सकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जल्द ही अन्य चिकित्सकों के आने की उम्मीद है।
-
चिकित्सकों के आवास का निर्माण कार्य शुरू
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल के पास चिकित्सकों के आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिन्हें वर्ष 2025 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आवास का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद चिकित्सकों को रहने की सुविधा मिलेगी और बेस अस्पताल का संचालन शुरू पाएगा। संवाद
कोट
पिथौरागढ़ बेस और मेडिकल कॉलेज को 17 नये रेजीडेंट चिकित्सक मिल गए हैं। जिसमें से छह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अन्य भी जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
- डॉ. अजय आर्या, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।